गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेंटर में मरीज के महिला तीमारदार से सुरक्षा गार्ड से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान महिला तीमारदार को सुरक्षा गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना को लेकर वार्ड में मौजूद दूसरे मरीजों की महिला तीमारदारों ने भी थप्पड़ मारने का विरोध किया। इसको लेकर नेहरू चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में हंगामा होने लगा। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है। दूसरी घटना बुधवार शाम चार बजे के करीब की है। ट्रामा सेंटर से मरीज को लेकर तीमारदार मेडिसिन वार्ड के 11 नंबर में गए। मरीज के साथ दो से अधिक तीमारदार थे। वार्ड में तीमारदारों को रोकने के दौरान सुरक्षा गार्ड से तीखी बहस हो गई। जिसके बाद हंगामा होने लगा। विवाद बढ़ता देख मरीज को लेकर तीमारदार किसी दूसरे अस्पताल में चले गए।