फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल दीर्घन सिंह गांव के पास फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से डीसीएम जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के कली मुरादपुर निवासी सूर्यमणि यादव के रूप में हुई है। उसके पिता सालिक राम यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा डीसीएम चलाता था। 21 सितंबर को वह प्रयागराज से आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर जा रहा था। बेलीपार क्षेत्र में जंगल दीर्घन सिंह गांव के पास फोरलेन पर आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें