जीएसटी की टीम ने बस्ती और नौसड़ में तीन बसों से सामान जब्त किए हैं। एसआईबी की टीम शुक्रवार या शनिवार को भौतिक सत्यापन के अलावा पेटियों को खोलकर अंदर रखे सामानों का जीएसटी कर का मूल्यांकन करेगी। इसी आधार पर बस संचालकों पर कर निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा जिनके नाम से सामान बुक हैं, उनसे भी रिकवरी की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: सावन में रूठे बदरा, रिमझिम फुहारों की जगह उड़ रही धूल
जांच के दौरान एक अधिकारी ने कहा, साहब छोड़ दें सामान
जांच के दौरान नौसड़ पर जब सामान पकड़ा गया तो जांच टीम में शामिल एक अधिकारी की कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत हुई। दरअसल, जांच के दौरान पकड़े गए बस को छोड़ने के लिए अधिकारी अपने ज्वाइंट कमिश्नर पर ही दबाव बनाने लगा। इसकी सूचना उन्होंने विभाग के शीर्ष अधिकारियों को दी। एडिश्नर कमिश्नर ग्रेड टू देवमणि शर्मा ने तत्काल अधिकारी प्रभाव से अधिकारी को जांच टीम से अलग करते हुए दफ्तर से संबद्ध कर दिया।
जीएसटी एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड टू देवमणि शर्मा ने कहा कि दिल्ली से गोरखपुर लाए जा रहे तीन बसों से बड़ी मात्रा में अवैध सामान जब्त किए गए हैं। भौतिक सत्यापन के बाद मूल्यांकन किया जाएगा। जांच के दौरान एक अधिकारी की सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे जांच टीम से अलग कर दिया गया है।