फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीआरपी ने यात्रियों को लौटाए 55 लाख रुपये कीमत के 248 मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीआरपी की बड़ी सफलता, अब तक 1,570 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जीआरपी ने चोरी और खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी अभियान में बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। जीआरपी ने 55 लाख रुपये मूल्य के 248 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। ये मोबाइल पिछले तीन-चार महीनों में यात्रियों की शिकायतों पर की गई कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बरामद किए गए थे।

जीआरपी एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 60-70 लोगों को मौके पर ही मोबाइल वापस किए गए। अपने फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मोबाइल वापस मिल पाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने वाले लोगों के मोबाइल संबंधित थानों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। बरामद मोबाइलों की कीमत 30 से 35 हजार रुपये के बीच है, जबकि कुछ महंगे मॉडलों की कीमत 80 हजार रुपये तक बताई गई है। सभी 248 मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने सर्विलांस टीम और थानों की भूमिका की सराहना की और टीम को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



साल 2025 में अब तक 1,570 मोबाइल बरामद
रेल यात्रियों की सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी साल 2025 में अब तक 1,570 मोबाइल बरामद कर चुकी है। यह अभियान रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार सिंह की निगरानी में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें