फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस: गोरखपुर में इस वजह से बेहतर है भूगर्भ जलस्तर, यहां देखें पूरा आंकड़ा

Tue, 22 Mar 2022 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी दिनेश चंद्र जायसवाल का कहना है पिछले कुछ वर्षों में बेहतर बारिश के अलावा रामगढ़ ताल और राप्ती नदी भूगर्भ जलस्तर को बेहतर बनाने में सहायक बनी हुई है। कुछ इलाकों में तो 2020 की तुलना में 2021 में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रामगढ़ ताल और राप्ती नदी की वजह से गोरखपुर में भूगर्भ जलस्तर बेहतर बना है। वहीं, पिछले कुछ वर्षों में मानसून के दौरान बारिश बेहतर होने की वजह से भूगर्भ जलस्तर में कोई भी गिरावट दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि गोरखपुर में भूगर्भ जलस्तर की स्थिति बेहतर होने के बावजूद इसको बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार कवायद करते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


2011 की जनगणना के अनुसार गोरखपुर शहर की आबादी करीब सात लाख है, लेकिन गोरखपुर में करीब 13 से 14 लाख लोग रहते हैं। वहीं, तकरीबन एक लाख लोगों का रोजाना गोरखपुर में आना होता है। इस संख्या के लिहाज से भूगर्भ जल का काफी मात्रा में इस्तेेमाल होता है। नगर निगम की ओर से ही शहर के विभिन्न इलाकों 100 से भी ज्यादा ट्यूबवेल लगाए गए हैं।

इससे रोजाना करोड़ों लीटर पानी का इस्तेमाल होता है। इन सब के बावजूद गोरखपुर में जलस्तर की स्थिति बेहतर है। संतोष वाली बात यह भी है कि पिछले वर्षों के दौरान भूगर्भ जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्री मानसून (मानसून के पहले) और पोस्ट मानसून (मानसून के बाद) भूगर्भ जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी दिनेश चंद्र जायसवाल का कहना है पिछले कुछ वर्षों में बेहतर बारिश के अलावा रामगढ़ ताल और राप्ती नदी भूगर्भ जलस्तर को बेहतर बनाने में सहायक बनी हुई है। कुछ इलाकों में तो 2020 की तुलना में 2021 में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर प्राथमिक विद्यालय नौसड़ में 2020 मानसून के बाद 2.45 मीटर की गहराई में ही पानी निकल आता था, 2021 मानसून के बाद पानी मात्र 1.85 मीटर पर ही निकल आया।

ऐसी ही स्थिति...

 
स्थान  प्री-मानसून (20) पोस्ट मानसून (20) प्री-मानसून (21)   पोस्ट मानसून (21) अंतर अंतर
प्राथमिक विद्यालय नौसड़ 5.85 2.45   5.95 1.85 0.10 0.60
मंडी परिषद 7.00  3.58 6.45 2.45   0.10 1.13
संस्कृति माध्यमिक विद्यालय हांसूपुर 9.70 6.95  8.95 7.05 0.55 0.10
पीआरडीटी सेंटर 4.00 1.95  3.95 1.10  0.05 0.85
चरगांवा ब्लॉक 2.60 2.25 3.55 0.45  0.95  1.80
गोरखपुर विश्वविद्यालय 8.53   6.40 7.85 5.00  0.68 1.40
प्राथमिक विद्यालय सिक्टौर 5.67  4.06  5.95 4.15 0.28 0.09
प्राथमिक विद्यालय बड़गो 6.11 1.90 5.83 1.15 0.28 0.75
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें