आने वाले त्योहारों में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने पांच जोड़ी नई ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। ये ट्रेनें पूजा स्पेशल और सुविधा ट्रेन के रूप में चलेंगी। इस ट्रेन में सभी आरक्षित श्रेणी कोच ही लगेंगे। इनका संचालन 20 अक्तूबर से 2 दिसंबर के बीच किया जाएगा।
04092 नई दिल्ली-जयनगर द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल
04092 नई दिल्ली-जयनगर द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नई दिल्ली से सुबह 9.20 बजे चलकर गोरखपुर से रात 11.30 बजे छूटकर दूसरे दिन नरकटियागंज, रक्सौल के रास्ते दूसरे दिन जयनगर सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 04091 जयनगर-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को जयनगर से अपराह्न 3.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.15 बजे छूटकर नई दिल्ली शाम 7.30 बजे पहुंचेगी।
04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल
04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दिल्ली से दोपहर 1.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 2.50 बजे छूटकर सीवान, छपरा के रास्ते मुजफ्फरपुर 8.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04029 मुजफ्फरपुर-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से शाम 4.15 बजे चलकर गोरखपुर से रात 9.00 बजे छूटकर दूसरे दिन दिल्ली सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी।