फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रीन हाउस बना ओवरऑल रहा चैंपियन

Thu, 02 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
रैम्पस स्कूल में आयोजित इंटर हाउस बैडमिंटन टुर्नामेंट के विजेता प्रतिभागी।
विज्ञापन
रैंपस में आयोजित हुई इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल की इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें ग्रीन हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक विवेक कुमार श्रीवास्तव और प्रशासिका विनीता श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में बालकों के कनिष्ठ वर्ग एकल में ग्रीन हाउस के अंशुमान मल्ल, बालिकाओं में ग्रीन हाउस की अदिति उपाध्याय, बालकों के कनिष्ठ वर्ग के डबल में ब्लू हाउस के मोहम्मद याशीर व प्रियांशु सिंह, बालिकाओं के डबल में ग्रीन हाउस की स्वीकृति सिंह व सृष्टि चौधरी शमिल रहीं। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग के बालकों की एकल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस के मोहसिन खान, बालकों के डबल में ग्रीन हाउस के अभिनव सिंह व मार्क एलेक्जेंडर, बालिकाओं की एकल प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस की सुरभि सिंह, डबल में व्हाइट हाउस की प्रथम मानसी सिंह व अनुष्का श्रीवास्तव शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राज कुमार श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, अमित राबर्ट्स, अरविंद दूबे, रमेश कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें