फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट: गोरखनाथ रोड पर हरियाली भी छाएगी

Tue, 16 Apr 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोेरखपुुर। गोरखनाथ रोड के डिवाइडर पर अब आपको हरे-भरे पौधे और रंगीन लाइट देखने को मिलेंगी। नगर निगम की ओर से गोरखनाथ मंदिर से एमपी पॉलिटेक्निक तक डिवाइडर पर ग्रीन बेल्ट बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन




सड़कों पर प्रदूषण को कम करने और हरियाली बढ़ाने की दृष्टि से नगर निगम ग्रीन बेल्ट को विकसित कर रहा है। गोरखनाथ रोड पर ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए टेंडर का काम आचार संहिता लगने से पहले ही पूरा हो गया था। अब यहां पर काम भी शुरू हो गया है। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से यहां पर तरह-तरह के पौधे, फूल और लाइट लगाई जाएंगी।



इसके पहले राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत मोहद्दीपुर और मेडिकल कॉलेज रोड पर भी कुछ पौधे लगाए गए हैं।जमीन के एक बड़े हिस्से पर कंक्रीट या गिट्टी डालकर जो सड़क बनाई जाती है, उससे बारिश का पानी जमीन में जाना बंद हो जाता है। इसे कुछ कम करने के लिए चौड़ी सड़कों के बीच में खाली जगह छोड़कर उसमें पौधे लगा दिए जाते हैं। पौधों का प्राकृतिक हरा रंग आंखों और मस्तिष्क को ठंडक देता है, जिससे चालकों को राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि गोरखनाथ रोड में ग्रीन बेल्ट बनाने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे उस रोड की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें