फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 52 हजार बच्चों को टीका लगाने का महाअभियान शुरू, एडी हेल्थ बोले- हर हाल में लगाएं टीका

Tue, 10 Jan 2023 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि कोविड और दूसरी वजहों से जिले में 52 हजार 250 मासूम टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इन बच्चों पर टीबी, पोलियो, पीलिया, डायरिया, निमोनिया, काली खांसी, गला घोंटू, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक मासूमों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत सोमवार को चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई। एडी हेल्थ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने इसका उद्घाटन किया। कहा कि छूटे हुए बच्चों को हर हाल में टीका लगाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि कोविड और दूसरी वजहों से जिले में 52 हजार 250 मासूम टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इन बच्चों पर टीबी, पोलियो, पीलिया, डायरिया, निमोनिया, काली खांसी, गला घोंटू, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार का खतरा मंडरा रहा है।

कहा कि तीन चरणों में 24 मार्च तक चलने वाले अभियान में इन बच्चों को टीका लगाया जाएगा। रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में सभी टीके लगेंगे।  इस दौरान डॉ. मुनिंदर शर्मा, डॉ. मन्नू खन्ना, राजीव, पवन, डॉ. धनंजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब चलेगा अभियान

  • पहला चरण- सोमवार से 20 जनवरी
  • दूसरा चरण- 13 फरवरी से 24 फरवरी
  • तीसरा चरण- 13 मार्च से 24 मार्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें