फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि: अवकाश पर चला कुलपति का चाबुक, तीन छुट्टियां खत्म

Fri, 17 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कुलसचिव ने कहा, राज्य सरकार के घोषित अवकाश को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अवकाश पर कुलपति का चाबुक चल गया, शीतावकाश समेत तीन छुट्टियां खत्म कर दी गईं। कार्तिक देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर और डाॅ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को घोषित अवकाश को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ शीतावकाश की तिथि में भी कटौती की गई है। विश्वविद्यालय में 26 से 30 दिसंबर तक रहने वाले शीतावकाश को भी रद्द कर दिया गया है।

कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने इन छुट्टियों को निरस्त करने के लिए जारी सूचना में कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित अवकाश को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश के अनुपालन में इन छुट्टियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कुलपति द्वारा कुल छुट्टियां 52 की जगह 29 दिन किए जाने के निर्णय के बाद से ही इन छुट्टियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। माना जा रहा था कि इस संबंध में कभी भी आदेश जारी हो सकता है। इसके अगले ही दिन कुलसचिव ने आदेश जारी कर दिया।

...
आठ दिन की होनी थी शीतावकाश की छुट्टी

गोविवि के कैलेंडर में शीतावकाश 26 से 30 दिसंबर तक यानी कुल पांच दिन निर्धारित था। लेकिन पर्व और रविवार होने के कारण तकनीकी रूप से लगातार आठ दिन छुट्टियां हो रही थीं। क्रिसमस 25 दिसंबर को है, जबकि 24 और 31 दिसंबर को रविवार है।
...
शिक्षक व कर्मचारियों की योजना फेल

शीतावकाश लगातार आठ दिन का होने पर शिक्षकों-कर्मचारियों ने सर्दियों में परिवार समेत घूमने की योजना बनाई थी। कई ने पहले से ही ट्रेन व हवाई जहाज का टिकट बुक करा लिया था। अवकाश रद्द होने पर योजना पर पानी फिर गया है। छुट्टियां निरस्त किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कैंपस में खूब चर्चा हो रही है। लेकिन कोई खुलकर नहीं बोल रहा। एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि नए कैलेंडर में ये बदलाव ज्यादा वाजिब रहता।
विज्ञापन

-
दीपावली की छुट्टी में तीन दिन की कटौती

कुलपति ने दशहरा के दौरान लंबी छुट्टियों के बाद से ही अवकाश में कटौती का आदेश जारी किया था। इसके बाद दीपावली में 8 से 10 नवंबर तक होने वाली छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया था। गोविवि प्रशासन ने 14 नवंबर की छुट्टी भी निरस्त कर दी थी। हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग पर बाद में 14 नवंबर को छुट्टी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें