भगवान चित्रगुप्त से लोगों ने की लोक कल्याण कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चित्रांश समिति, शिवपुर सालिकराम की ओर से 15 नवंबर को एसएनएसएस एकेडमी, संगम चौराहा में 29 वें चित्रगुप्त पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कायस्थों ने सामूहिक रूप से सादे कागज पर भगवान चित्रगुप्त की आकृति बनाकर और उनका नाम अंकित कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए पूजा अर्चना की।
सायंकाल विवेक श्रीवास्तव एवं अभिजीत घोषाल के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक ''''महानरक यात्रा भगवान के द्वारा'''' का सफल मंचन किया गया। सचिव ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव का माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गिरीश नारायण श्रीवास्तव, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, के.एम. श्रीवास्तव, भानु प्रकाश श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।