फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT दीक्षांत: 60% छात्राएं बनीं उपाधि धारक, राज्यपाल बोलीं- बेटियों की भूमिका निर्णायक

Wed, 05 Aug 2026 03:53 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी टेक्निकल विश्वविद्यालय बैठक कर भवनों के निर्माण की डिजाइन तैयार करें। साथ ही सुविधाओं और जरुरतों की समीक्षा करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाए जिसमें छात्रों को भी रखें। साफ सफाई को लेकर राज्यपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यहां नशामुक्त युवा अभियान के उलट कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उच्च शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, विशेषकर बेटियों की भूमिका निर्णायक होगी।
विज्ञापन


एमएमयूटी के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष उपाधि प्राप्त करने वालों में 60 प्रतिशत छात्राएं हैं, जो महिला सशक्तीकरण की सकारात्मक तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने  कहा कि ईमानदारी और समर्पण से किया गया हर कार्य सम्मान के योग्य होता है। 

नशा मुक्त युवा अभियान के उलट हो रहा कार्य
राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी टेक्निकल विश्वविद्यालय बैठक कर भवनों के निर्माण की डिजाइन तैयार करें। साथ ही सुविधाओं और जरुरतों की समीक्षा करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाए जिसमें छात्रों को भी रखें। साफ सफाई को लेकर राज्यपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यहां नशामुक्त युवा अभियान के उलट कार्य हो रहा है। इसकी गवाही हॉस्टल के कूड़ेदान दे रहे हैं। जनभवन की टीम को निरीक्षण में जो कुछ मिला वह चिंताजनक है। जो कमियां मिली हैं उनको जल्द से जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें