भारत सरकार कोरोनावायरस को लेकर काफी गंभीर है। पिछले महीने मास्क के निर्यात पर रोक के बाद बुधवार को नया नोटिफिकेशन जारी कर 13 दवाओं पर भारत ने नेपाल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बुधवार की सुबह भारत सरकार डीजी एफटी के नए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भारत से नेपाल निर्यात होने वाले 13 दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। जिसको लेकर कस्टम कार्यालय सोनौली ने इन दवाओं के नेपाल जाने पर रोक लगा दी है।
कस्टम अधीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नए नोटिफिकेशन के अनुसार पेरासिटामोल, टी निडाजोल, मेट्रोनिडाजोल, विटामिन बी वन, विटामिन बी सिक्स, विटामिन बी12, प्रोजेस्टेरोन, कलोरोफैनिकोल, नीओमयसिन, एरिथ्रोमाइसिन, क्लिंदम्यसिन, ओरिन डाजोल आदि के निर्यात पर रोक लगा दी है। इस के अलावा किसी दवा के निर्माण में इन का प्रयोग हुआ है (किसी दवा के फॉर्मूला में)तो इन दवाओं के निर्यात पर भी रोक लगा दी जाएगी।