फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला की जमीन करा ली रजिस्ट्री, चेक न देने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे की रकम का चेक तत्काल देना था, लेखपाल ने बताया खत्म तो भड़के लोग
विज्ञापन




शुक्रवार को कुल 21 लोगाें ने की सरकार के पक्ष में रजिस्ट्री



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण योजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीनों की रजिस्ट्री शुक्रवार को भी हुई। शाहपुर, धर्मपुर के कुछ लोगों ने रजिस्ट्री करने के बाद चेक नहीं मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें बताया गया कि चेक खत्म हो गए हैं, सभी के खाते में आरटीजीएस के जरिए रुपये भेज दिए जाएंगे। इसके बाद लोग रजिस्ट्री कार्यालय से लौट गए।



जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शाहपुर इलाके के कुल 21 लोगों ने अपनी जमीन को सरकार के पक्ष में रजिस्ट्री की। उन्हें मुआवजे की रकम चेक से दी जानी थी, लेकिन लेखपाल ने बताया कि चेक खत्म हो गए हैं। सोमवार को ही चेक दे पाएंगे। विकल्प के रूप में आरटीजीएस से आपके खाते में रकम भेज दी जाएगी, लेकिन लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रजिस्ट्री कर चुके लोगों का कहना था कि उन्हें चेक देने की बात कहकर ही बुलाया गया था। सोमवार को चेक मिलने के आश्वासन पर लोग माने और घर रवाना हुए। मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील गाेंड ने बताया कि चेक खत्म होने के चलते लोगों से कहा गया कि आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में रुपये भेज दिए जाएंगे। कुछ लोग नहीं माने तो उन्हें सोमवार को चेक देने की बात कही गई। सभी को बता दिया गया है कि कितना रकम मुआवजे के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें