फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे के साथ गई थी सामान खरीदने, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर- मां की मौत

Mon, 10 Feb 2025 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

जानकारी के मुताबिक, शैल देवी अपने बच्चे के साथ शनिवार रात 10 बजे राप्तीनगर चौराहे पर कोई सामान लेने गई थी। वह सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान खजांची चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके के राप्तीनगर चौराहे पर शनिवार रात कार ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शाहपुर के राप्तीनगर फेज एक की शैल देवी (45) के रूप में हुई।

विज्ञापन


महिला के बेटे विराज सिंह की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, शैल देवी अपने बच्चे के साथ शनिवार रात 10 बजे राप्तीनगर चौराहे पर कोई सामान लेने गई थी। वह सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान खजांची चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया।

इसके बाद कार 200 मीटर आगे जाकर एक अन्य कार में टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी मालिक ने आरोपी कार चालक को राहगीरों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की फिर शाहपुर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक शराब के नशे में था। इधर, हादसे के बाद परिजन पुलिस की मदद से शैल देवी को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें