फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेश भर के डॉक्टर अब एम्स में करेंगे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से एम्स ने किया करार
विज्ञापन

पीजी करने वाले छात्रों को दो तक करनी होगी एम्स में ड्यूटी
गोरखपुर। प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर अब एम्स में मरीजों का इलाज करेंगे। एम्स ने प्रदेश सरकार से करार किया है। इसके अनुसार पीजी करने वाले छात्रों को दो साल तक एम्स में ड्यूटी करनी होगी।
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए पीजी कर चुके छात्रों के लिए दो साल की ड्यूटी अनिवार्य कर दी है। इस दिशा में एम्स ने भी प्रदेश सरकार के साथ बातचीत की है। इसके बाद निर्णय लिया गया कि पीजी कर चुके छात्र एम्स में दो साल के अनुबंध पर मरीजों का इलाज करेंगे। इसके लिए एम्स ने अपने सभी विभागों से सीटें आवंटित कर दी है। इसके बाद अब मेडिकल कॉलेजों के पीजी के छात्र एम्स में दो साल के अनुबंध पर मरीजों का इलाज करेंगे। इससे बाद पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे एम्स के सुपर स्पेशियलिटी से लेकर अन्य विभागों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी साथ ही मरीजों का इलाज भी हो सकेगा। इस पहल से हर साल एम्स को दो-दो साल के लिए डॉक्टर मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अनुबंध के तहत दो साल तक पीजी के छात्र एम्स में मरीजों का इलाज करेंगे। इसके तहत सभी विभागों की तरफ से सीटें भी आवंटित कर दी गई है। जल्द ही एम्स को कई डॉक्टर मिल जाएंगे।
- डॉ. आराधना सिंह, एम्स मीडिया सेल चेयरपर्सन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें