फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार से दो युवक घायल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाना क्षेत्र के मलमलिया गांव का मामला
विज्ञापन


जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के मलमलिया गांव में बुधवार शाम 7:30 बजे के करीब अनियंत्रित कार ने दो युवकों को ठोकर मार दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि कार चालक शराब के नशे में था। अनियंत्रित होकर गाड़ी चला रहा था। सूचना पर पहुंचे जगदीशपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार रात एक कार से पवन सिंह नामक व्यक्ति मलमलिया गांव में आया था। वापस जाते समय नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। उसने दिलीप मौर्य (18) व कौशल चौधरी (20) को टक्कर मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मलमलिया गांव में सीलिंग की जमीन का सीमांकन प्रशासन की ओर से पिछले दिनों किया गया था। इसमें 214 एकड़ जमीन प्रशासन ने सीलिंग घोषित कर दिया। 53 एकड़ जमीन मूल काश्तकार रोहिणी मजीठिया के नाम कर दी गई। इस पूरी सीलिंग जमीन में किसान जोताई-बुआई कर रहे थे। अब जमीन अधिग्रहित होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रोहिणी मजीठिया को दिए गए जमीन की देखरेख पवन सिंह कर रहे हैं। बुधवार शाम 7:30 बजे पवन सिंह मलमलिया गांव में आए थे। यहां से जाते समय अनियंत्रित गाड़ी की चपेट आने से दो युवकाें के घायल होने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें