फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण देर से आए तीन विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की दो उड़ाने रहीं रद्द, अहमदाबाद से विशेष विमान से मुंबई से यात्री गोरखपुर पहुंचे
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम के कारण बुधवार को भी गोरखपुर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से आने वाले विमान देर से पहुंचे। वहीं दिल्ली की दो उड़ानें रद रहीं। इसकी सूचना यात्रियों को पहले दी गई थी। खराब मौसम की वजह से मुंबई से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर नहीं आया। अहमदाबाद से आए एक विशेष विमान के जरिये मुंबई के यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन

दिल्ली से अपराह्न 3:45 बजे गोरखपुर इंडिगो का विमान 20 मिनट की देरी से आया। बेंगलुरू से इंडिगो का विमान भी निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से शाम 5:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, मुंबई से इंडिगो का विमान 10 मिनट की देरी से आया। दूसरी ओर 12:45 बजे दिल्ली से स्पाइसजेट की दोपहर और एलायंस एयर की शाम 6:20 बजे की दिल्ली से उड़ान पहले से ही रद थी। शाम 7:30 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद कर दी गई। अहमदाबाद से आए स्पेशल विमान ने यात्रियों को राहत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें