फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंडर-14 में गोरखपुर की नीलू-सृष्टि ने जीते गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। स्थानीय मुरारी इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे दिन बालिका खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उन्होंने 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। 14 वर्ष आयु वर्ग में गोरखपुर की नीलू पांडेय और सृष्टि ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मुरादाबाद की शिवानी ने 38 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण जीता। लखनऊ की सृष्टि और आगरा की निशा को रजत पदक मिला। वहीं मुरादाबाद की दिव्यांशी रघुवंशी, विद्या और मिर्जापुर की इकरा खान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में वैष्णवी साहू, रिशिता, नव्या और कनक ने स्वर्ण पदक जीते।
परी, पायल, प्राची और दीपा ने रजत पदक अपने नाम किए। छवि और मुस्कान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। प्रतियोगिता के बाद आयोजित समारोह में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभा को पहचान दिलाने का बेहतर माध्यम हैं। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह मौजूद थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह और प्रधानाचार्य मेजर साकेत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें