फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के अनिमेष निषाद बने आर्मी लेफ्टिनेंट, शिमला में मिली नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स के निकट खोट्ठा टोला निवासी अनिमेष निषाद ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहर और परिवार का मान बढ़ाया है। बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें शिमला में पहली नियुक्ति मिली है। अनिमेष के पिता रमेश चंद निषाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता हेमलता निषाद गृहिणी हैं। बेटे की इस बड़ी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। अनिमेष ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर के निजी इंटर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2025 में घोषित शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) परीक्षा के परिणाम में उन्होंने ऑल इंडिया 31वीं रैंक हासिल कर यह मुकाम पाया था। प्रशिक्षण पूरा कर घर पहुंचने पर शहरवासियों और परिचितों ने जगह-जगह माल्यार्पण कर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें