महेंद्रगढ़। अनाज मंडियों से 3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब होने के मामले में निलंबित किए गए जिले की मंडियों के चारों मंडी सचिवों को बहाल कर दिया है। इन सचिवों को अंडर इंक्वायरी बहाल किया गया है। फिलहाल इनको मंडी में नहीं लगाया गया। दो सचिव नारनौल तथा दो रेवाड़ी में अटैच किया गया है। मंडी सचिवों को चार्जशीट भी थमाई जा चुकी है।
बता दें कि महेंद्रगढ़ मंडी की सचिव नुकुल को मई माह में निलंबित कर दिया गया था। जिले की चारों मंडियों के सचिव को एक साथ निलंबित किए जाने के बाद यह मुद्दा राज्य स्तर पर काफी चर्चित हुआ था।करीब साढे तीन महीने लंबी विभागीय जांच के बाद मंडी मार्केटिंग बोर्ड ने चारों सचिव दोबारा से बहाल कर दिए हैं। सचिवों के खिलाफ चल रही जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। अंडर इंक्वायरी इन सभी को बहाल करते हुए जिला मुख्यालयों के कार्यालयो में अटैच किया गया है। दो सचिव रेवाड़ी तथा दो नारनौल में डीएमईयू के कार्यालय में लगाए गए हैं।
डीएमईओ श्याम सुंदर ने बताया कि चारों सचिवों को अंडर इंक्वायरी बहाल किया गया है। सभी को चार्जशीट जारी हो चुकी है। जांच जारी रहेगी। फिलहाल इन चारों को रेवाड़ी तथा नारनौल के डीएमईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।