सूचना पर पहुंची पुलिस में परिजनों को समझकर शव को दाह संस्कार के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित शहीद गली निषाद टोला निवास बजरंगी निषाद उर्फ बद्री बिजली और डीजे का काम करता था। उसकी शादी एक साल पहले मोहिनी निषाद से हुई थी।
पत्नी मोहिनी 7 माह की गर्भवती है। बीते सोमवार को बजरंगी मोहल्ले के भीम के साथ झारखंड स्थित बाबाधाम दर्शन के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि वहीं उसकी हत्या कर दी गई और शव को पोखरे में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार को झारखंड पुलिस ने पोखरे से बजरंगी का शव बरामद किया।
तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन झारखंड पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर बिछिया पहुंचे। इसी दौरान कौवा बाग ओवरब्रिज के पास उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया।
लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान परिजन और स्थानीय लोगों ने हत्या आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजन शव लेकर राजघाट ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। बजरंगी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके भाई विकास निषाद और बहनें संगीता व गुंजा हैं।