फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया 18 लाख के साथ युवक, पुलिस के तीन विभागों ने बांटा श्रेय

Wed, 08 May 2024 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कामयाबी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वाड, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से मंगलवार की सुबह 11 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर एक युवक को 18 लाख रुपये के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि कपड़ों की खरीदारी के सिलसिले में कोलकाता जा रहा था। हालांकि, इन रुपयों से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर नहीं दिखा सका।

विज्ञापन


जीआरपी ने रुपये जब्त तक इसकी सूचना आयकर विभाग को सौंप दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक पकड़ा गया उसकी पहचान पिपराइच क्षेत्र के रसूलपुर निवासी दीपराज गुप्ता के रुप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें