फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा... साइको किलर बना अजय: सिरफिरे की करतूत से हैरत में गांववाले; वो ज्यादातर खामोश ही रहता था

Tue, 19 Nov 2024 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के झंगहा इलाके के राजधानी गांव के मंगलपुर टोला के सिरफिरे की करतूत से गांववाले हैरत में हैं। महिलाओं पर हमलों के आरोपी के बारे में गांव में दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के झंगहा में महिलाओं पर रात में जानलेवा हमला करने के आरोपी सिरफिरे अजय निषाद के गांव राजधानी के मंगलपुर टोले के लोग उसकी करतूत से हैरत में हैं। अब भी वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह ऐसा कर सकता है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि सीधा-साधा सा दिखने वाला अजय क्रूरता से हमला कर महिलाओं को घायल करेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। गांववालों का कहना है कि अगर ऐसी करतूत अजय ने ही की है तो उसे सजा भी ऐसी मिले कि समाज में एक नजीर बन जाए..।

सोमवार को राजधानी गांव के मंगलपुर और उपधौली टोला में पूरे दिन सिरफिरे के बारे में ही चर्चा होती रही। गांव में इस बात की भी चर्चा रही कि पहले मामले में जबसे वह जेल से छूटकर आया, कुछ बदला सा नजर आ रहा था। उसकी हरकतें अजीब लग रही थीं। पहले सबसे बात करता था, लेकिन अब ज्यादातर खामोश ही रहता था।
विज्ञापन


गांव में कुछ महिलाएं जुटी थीं। किताबी देवी ने कहा कि उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि महिलाओं पर हमला कर दहशत फैलाने वाला अजय ही है। इस पर फूलमती बोल पड़ीं-उसके घरवाले तो कह रहे हैं कि अजय का हाथ नहीं है। 

उसे फंसाया गया है। किसी के बारे में अब क्या कहा जाए, किसके अंदर क्या छिपा है। अब पकड़ाया है तो सुकून मिला है सभी लोगों को, वरना पता नहीं कितनों को मारता..।

वहीं, शिवकुमारी देवी ने कहा कि सब लोग डरे हुए थे। रात में घर के अंदर ही सोती थी। माला और गंगोत्री ने कहा कि जो कुछ होता है अच्छे के लिए ही होता है। आसपास के गांवों में भी लोग दहशत में थे।
 
विज्ञापन

ग्रामीण बोले
अजय अकेले ऐसी घटना कर सकता है, मुझे तो यकीन नहीं हो पा रहा है। अगर आगे महिलाओं पर हमला नहीं होता है तब हम लोग निश्चिंत हो जाएंगे। लगातार चार-पांच घटनाओं ने सभी को डरा दिया था। आरोपी अजय को कड़ी से कड़ी सजी मिलनी चाहिए। -श्याम बिहारी, उपधौली

सुना था कि पहली बार जब से जेल से छूटकर आया तो उसकी हरकतें सामान्य नहीं थीं। लेकिन, कभी उस नजर से परखा नहीं। गांव में ही बिना किसी कारण के महिला शांति पर हमला कर दिया। उसने तो पहचान लिया वरना पकड़ा भी नहीं जाता। अब उसके किए की सजा जरूर मिलेगी।-कमलेश सिंह, मंगलपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें