देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
बास्केटबॉल और कबड्डी में गोरखपुर की टीम ने कुशीनगर व देवरिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। शतरंज में देवरिया ने गोरखपुर को मात देकर खिताब जीता। जूनियर के बालिका वर्ग में गोला क्षेपण में गोरखपुर की अंशिका ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में देवरिया की आतिया ने गोरखपुर की अंजलि को पीछे छोड़ा। गोरखपुर ने खो-खो में महराजगंज को पराजित किया। देवरिया ने शतरंज में गोरखपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। तीरंदाजी के टीम इवेंट में गोरखपुर की टीम विजेता रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। संवाद