फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी ने आई सर्जन पर दर्ज कराया मारपीट और उत्पीड़न का केस, डॉक्टर ने किया तलाक के लिए आवेदन

Tue, 15 Dec 2020 10:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के एक प्रतिष्ठित आई हास्पिटल में बतौर आई सर्जन काम कर रहे डॉ प्रमोद कुमार महतो के खिलाफ उनकी पत्नी ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोप में केस दर्ज कराया है। उधर, आई सर्जन ने भी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


इसी विवाद में मंगलवार को सामान लेने गए डॉक्टर और उनकी पत्नी का एक बार फिर विवाद हो गया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। दोनों पक्षों को पुलिस ने एक बार फिर बुधवार को थाने पर बुलाया है।

शाहपुर के जेल रोड स्थित मधुसूदन होम्स सोसाइटी में किराये के फ़्लैट में रहने वाले बिहार निवासी डॉ प्रमोद कुमार महतो आई सर्जन हैं। उनकी पत्नी माधुरी कुमारी गृहिणी हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर  2017 को हुई है। एक 2 साल की बेटी भी है। 
विज्ञापन


शादी के कुछ ही महीने बाद उनका तालमेल ना बैठ पाने के कारण विवाद शुरू हो गया। आए दिन विवाद होने के कारण पत्नी मायके चली गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने 2018 में सुलह कराया। जिसके बाद एक बार फिर पति-पत्नी साथ रहने लगे। 
 
विज्ञापन

एक महीने तक तो सब ठीक चला। माधुरी का आरोप है कि उसके बाद फिर डॉ प्रमोद ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। माधुरी ने प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर डॉ प्रमोद के खिलाफ शाहपुर थाने में दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया। 

उधर, आई सर्जन डॉ प्रमोद महतो के परिवारिक विवाद से हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा पर आंच आता देख उन्हें वहां से भी निष्कासित कर दिया गया। यहीं नहीं मधुसूदन होम्स सोसाइटी मैनेजमेंट ने डॉ प्रमोद को फ़्लैट खाली करने का नोटिस भी दे दिया। 

इसी के बाद मंगलवार को डा. प्रमोद अपना सामान लेने और फ्लैट खाली कराने आए इसको लेकर फिर विवाद हो गया। माधुरी ने पुलिस बुला ली। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। इस संबंध में डॉ  प्रमोद का कहना है कि मैने तलाक का आवेदन किया है। 

फ्लैट खाली करने के लिए आया था। वहीं पत्नी माधुरी का कहना है कि डॉ प्रमोद उन्हें जबरियां फ्लैट से निकाल रहे हैं। सामान ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें