फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, लगातार पांच दिन हो सकती है बारिश

Mon, 24 May 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

26 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिन तक बादल और बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : आनंद चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘यास’ की वजह से अगले सप्ताह भी मौसम सुहाना बना रहेगा। 26 मई से मौसम का मिजाज बदलेगा जोकि 29 तक कायम रहेगा। इस दौरान न सिर्फ आकाश में बादल छाए रहेंगे, बल्कि हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इस साल मई के महीने में गर्मी का उतना एहसास नहीं हुआ है। दो तीन दिन छोड़ दें तो अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। अगले दो दिन तो आकाश साफ रहने की संभावना है।

इसके बाद अगले चार दिन तक मौसम सुहाना बना रहेगा। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि यास की वजह से गोरखपुर में 26 मई से बादल छा जाएंगे, जोकि 29 मई तक बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 व 29 मई को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं। 30 मई को भी इसका हल्का असर रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें