फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: झमाझम बारिश से फिर हुआ जलभराव, तीन दिन और बूंदाबांदी के आसार

Fri, 30 Jul 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह आकाश पूरी तरह से साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही पारा चढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान चढ़कर 34 डिग्री के पास पहुंच गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दिन भर चटक धूप के बाद शाम को मौसम फिर बदल गया। आकाश में काले-काले बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश होने लगी। तेज हवाओं के साथ करीब आधे की बारिश शहर के विभिन्न इलाकों में फिर से जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशान आफिस से घर आने वाले लोगों को झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह आकाश पूरी तरह से साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही पारा चढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान चढ़कर 34 डिग्री के पास पहुंच गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।

वहीं शाम होते होते मौसम फिर बदल गया। झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की बारिश में साहबगंज मंडी समेत शहर के कुछ निचले इलाकों में थोड़ा पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ ही देर में जलभराव दूर भी हो गया।
विज्ञापन


दो-तीन दिन और बूंदाबांदी के आसार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है। इसकी वजह से अगले दो दिनों तक पूर्वांचल के 50 प्रतिशत इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें