फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल

Tue, 27 Jun 2023 12:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मौसम विज्ञान विभाग पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी कर रहा है। प्री-मानसून और मानसून दोनों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
आसमान में तैरते बादल रामगढ़ताल की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी है। मानसूनी हवा की आमद के बावजूद बारिश नहीं हुई। आसमान में काले बादल छाए जरूर लेकिन बिन बरसे चले जा रहे हैं। सोमवार की सुबह तीखी धूप के चलते गर्मी और उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। दिन में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी कर रहा है। प्री-मानसून और मानसून दोनों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि आसपास जिलों में बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 37 मिनट तक रुकी रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस: चुरेब-मुंडेरवा के बीच रेल पटरी चटकी, गुजरती वैशाली तो जातीं जानें

विज्ञापन

ऐसे में मानसून के सौतेले व्यवहार से लोगों में मायूसी है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने से हवा में नमी कम हो गई। रात का पारा भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसे भी पढ़ें:  गंडक परियोजना की ग्राउंड रिपोर्ट: झाड़ की आड़ में बहा डाले कई करोड़, फिर भी ग्रामीण गांव छोड़ने को मजबूर
विज्ञापन

जून में 188 मिमी है औसतन बारिश
गोरखपुर जिले में जून में औसतन 188 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार अबतक सिर्फ चार मिलीमीटर बारिश हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें