फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, 19 से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम : उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, 19 से राहत की उम्मीद
विज्ञापन

गोरखपुर। बारिश से मिली राहत के बाद अब उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को 32 डिग्री तापमान के बावजूद लोगों को हीट इंडेक्स की वजह से 42 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि 19 जुलाई से फिर से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछला सप्ताह गर्मी के लिहाज से कुछ बेहतर था। लगातार हो रही बारिश की वजह से दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना रह रहा। अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री के आसपास रहा। लेकिन बुधवार से दिन में आकाश साफ होने की वजह से गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को भी काफी उमस वाली गर्मी बनी रही। हीट इंडेक्स की वजह से 42 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है 19 जुुुलाई से मौसम में फिर बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है, जिसके 19 जुलाई तक गोरखपुर के ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से 19 और 20 जुुुलाई को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें