फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हिंसा: नौ उपद्रवियों को नोटिस जारी, हर किसी से नौ से 10 हजार रुपये की होगी वसूली

Thu, 30 Jan 2020 07:03 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
चंद दिशाहीन युवकों ने कौम को परेशानी में डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर को शहर के नखास इलाके में हुए उपद्रव पर सख्ती तेज हो गई है। बवाल में हुए नुकसान के आकलन के बाद जिला प्रशासन ने नौ उपद्रवियों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने की है।
विज्ञापन


पुलिस से मंगाई गई रिपोर्ट के आधार पर तीन स्थानों से इन उपद्रवियों को चिह्नित किया गया। जिला प्रशासन के मुताबिक इन्हीं स्थानों पर बवाल के दौरान सरकारी, गैर सरकारी संपत्ति को उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई थी।

बवाल में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने एडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने डीएम को जो रिपोर्ट सौंपी उसके मुताबिक बवाल में करीब एक लाख रुपये की क्षति आंकी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर एडीएम (सिटी) राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली थाने से उपद्रवियों की सूची मांगी थी। जिसके आधार पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


एडीएम का कहना है कि इस उपद्रव में अगर किसी और का भी नुकसान हुआ है तो वह अभी भी उनके कोर्ट में आकर शिकायत दर्ज करा सकता है। सत्यापन के बाद उसकी भी उपद्रिवयों से वसूली कराकर संबंधित को रकम सौंपी जाएगी।

वर्जन::::::::::
 नुकसान का आकलन कर लिया गया है। करीब एक लाख रुपये की क्षति पाई गई है। उपद्रव में सरकारी गाड़ियों के शीशे और प्राइवेट कैमरों आदि का नुकसान हुआ है। नौ उपद्रवियों को नोटिस भेजा गया है। -
विज्ञापन

- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें