फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. पूनम टंडन को मिला ‘एसटीई’ प्रेरणा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ‘एसटीई प्रेरणा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ‘सेव द एनवायरनमेंट’ संस्था की ओर से देशभर में अनुसंधान, पर्यावरण जागरूकता व सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाले लोगों को दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रो. टंडन को यह सम्मान उनके नेतृत्व व विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करने में किए गए निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। बुधवार को झांसी स्थति केंद्रीय एग्रोफॉरेस्ट्री अनुसंधान संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मेलन के दौरान डीडीयू के प्राणि विज्ञान विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार यादव को एसटीई यंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जलीय पारिस्थितिकी एवं माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। वह प्रो. विनय सिंह के निर्देशन में शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें