फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'आपके पॉलिसी की वैल्यू कैंसिल हो गई है...', बोल DDU के प्रोफेसर से ठगे 4 लाख रुपये- जानिए कैसे

Thu, 13 Mar 2025 01:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

प्रो. रविकांत उपाध्याय ने कैंट थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि 28 फरवरी को मेरे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बोला कि एलआईसी दिल्ली ऑफिस से बोल रहा हूं, आपकी पॉलिसी की यूनिट वैल्यू कैंसिल हो गई है। यह कहते हुए अन्य कर्मचारी राकेश कुमार गुप्ता का मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलआईसी कर्मचारी बनकर डीडीयू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से जालसाजों ने अपने बैंक खाते में चार लाख रुपये आरटीजीएस करा लिए। जालसाजी का अहसास होने पर प्रोफेसर काॅलोनी में रहने वाले प्रो. रविकांत उपाध्याय ने कैंट थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर देकर केस दर्ज कराया है। कैंट पुलिस साइबर विशेषज्ञ की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रो. रविकांत उपाध्याय ने कैंट थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि 28 फरवरी को मेरे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बोला कि एलआईसी दिल्ली ऑफिस से बोल रहा हूं, आपकी पॉलिसी की यूनिट वैल्यू कैंसिल हो गई है। यह कहते हुए अन्य कर्मचारी राकेश कुमार गुप्ता का मोबाइल नंबर दिया।

उसपर कॉल करने पर कर्मचारी ने बताया कि यूनिट वैल्यू कैंसिल होने से बचाने के लिये पॉलिसी में भुगतान करना होगा। इसके बाद अलग-अलग तिथियों और बैंक खातों में 04 लाख रुपया आरटीजीएस कर दिया। इसके बाद भी बार-बार और रुपये मांगने के लिए कॉल आने लगी। तब मुझे जालसाजी होने का संदेह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें