फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 25025: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा- रंगों का त्योहार है होली, ये रंग जीवन भर साथ देते हैं

Thu, 13 Mar 2025 01:32 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

कैबिनेट मंत्री के साथ बेटे पूर्व सांसद प्रवीन निषाद, विधायक सरवन निषाद के साथ परिवारीजन मौजूद रहें। इसके साथ कार्यकर्ता और शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने होली मिलन समारोह का आयोजन करवाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के पावन अवसर पर पादरी बाजार स्थित निषाद पार्टी कार्यालय में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न किया गया। मुख्य अतिथि के रूप से कैबिनेट मंत्री मत्स्य डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यही रंग जीवन भर इंसान का साथ देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने देश-प्रदेश में रहने वाले सभी मछुआ समाज को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही पक्ष विपक्ष के सभी नेताओं को बधाइयां दी। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद, विधायक इंजीनियर सरवन निषाद, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें