फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विश्वविद्यालय की मेस हुई बंद, आक्रोशित छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Dec 2021 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 छात्रों ने कहा कि यदि बुधवार की शाम तक उनका मेस शुरू नहीं हुआ तो वे अपना मेस फीस वापस करने की मांग करेंगे।

 
विज्ञापन
मेस खुलवाने के लिए धरना देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन लगातार चल रहा है। ऐसे में अचानक मंगलवार को विश्वविद्यालय के नाथ चंद्रावत छात्रावास के छात्रावासी आंदोलित हो उठे, जब उन्हें पता चला कि उनका मेस बंद हो गया है।

विज्ञापन


यह मेस तीन दिन पहले 18 दिसंबर को ही खुला था। अचानक मेस बंद होने की सूचना से आक्रोशित छात्र डीडीयू के प्रशासनिक भवन पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर चीफ वार्डन प्रो. शिवाकांत सिंह पहुंचे और छात्रों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 22 दिसंबर की शाम तक उनका मेस शुरू हो जाएगा।

एक दिन बाद मेस शुरू करने के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि यदि बुधवार की शाम तक उनका मेस शुरू नहीं हुआ तो वे अपना मेस फीस वापस करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें