मेस खुलवाने के लिए धरना देते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन लगातार चल रहा है। ऐसे में अचानक मंगलवार को विश्वविद्यालय के नाथ चंद्रावत छात्रावास के छात्रावासी आंदोलित हो उठे, जब उन्हें पता चला कि उनका मेस बंद हो गया है।
यह मेस तीन दिन पहले 18 दिसंबर को ही खुला था। अचानक मेस बंद होने की सूचना से आक्रोशित छात्र डीडीयू के प्रशासनिक भवन पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर चीफ वार्डन प्रो. शिवाकांत सिंह पहुंचे और छात्रों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 22 दिसंबर की शाम तक उनका मेस शुरू हो जाएगा।
एक दिन बाद मेस शुरू करने के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि यदि बुधवार की शाम तक उनका मेस शुरू नहीं हुआ तो वे अपना मेस फीस वापस करने की मांग करेंगे।