गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के ग्रुप में अवकाश को लेकर की गई टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षक ने अपनी दलील दी कि रविवार को अवकाश है, फिर उस दिन के लिए सीएल क्यों लें? छुट्टी देने का अधिकार विभागाध्यक्ष का है लेकिन विभागाध्यक्ष नहीं माने। इसके बाद शिक्षक अपनी फरियाद लेकर कुलसचिव के पास पहुंचे। कुलसचिव ने शिक्षक की दलील स्वीकारते हुए विभागाध्यक्ष से मिलने की सलाह दी। इसके बाद भी विभागाध्यक्ष नहीं माने। परिणामस्वरूप रविवार को भी सीएल लेनी पड़ी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में छठ पूजा: घाट किनारे वेदी के लिए वसूली नहीं कर पाएंगे धंधेबाज... हटेंगे कब्जे
शिक्षक ने हर शनिवार छुट्टी की उठाई मांग
असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से सीएल का मुद्दा उठाने के बाद करीब आधा दर्जन शिक्षकों ने अलग-अलग विषयों पर भी टिप्पणी की है। एक शिक्षक ने पूछा है, विवि में शिक्षक संघ है क्या? एक प्रोफेसर ने लिखा है, यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक विवि में शिक्षकों के लिए पांच दिन ही कार्य दिवस है। वहीं ग्रुप में एक विभागाध्यक्ष ने लिखा कि सीएल (आकस्मिक अवकाश) योजनाबद्ध नहीं लिया जा सकता।