फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : गड़बड़ी के चलते देवरिया का परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय : गड़बड़ी के चलते देवरिया का परीक्षा केंद्र निरस्त
विज्ञापन

गोरखपुर। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मानकों का उल्लंघन करने पर देवरिया के एक परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंद्रासन शिक्षा संस्थान डिग्री कॉलेज डेमुसाघाटी, देवरिया के केंद्र को निरस्त किया है। इस केंद्र पर परीक्षा के दौरान तय किए गए मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। इसी के चलते यहां अब परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला विवि प्रशासन ने लिया है। अब इस केंद्र के विद्यार्थियों की दो अगस्त से होने वाली परीक्षाएं मदन मोहन मालवीय (एमएमएम) पीजी कॉलेज, भाटपाररानी देवरिया पर होंगी।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। विवि प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता को लेकर सख्ती बरती है। निरस्त किए गए केंद्र पर तीन महाविद्यालयों के छात्रों की परीक्षाएं कराई जा रही थीं। इंद्रासन शिक्षा संस्थान, डेमुसाघाटी देवरिया (केवल छात्राएं), जयशंकर कलावती देवी महिला महाविद्यालय, सल्लहपुर देवरिया (समस्त छात्राएं) और सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय भरहे चौराहा भटनी देवरिया (केवल छात्र) की परीक्षाओं को अब मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में कराने का फैसला लिया गया है। इस संदर्भ में संबंधित छात्रों के पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र ही परीक्षा के लिए मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 12 महाविद्यालयों को नोटिस जारी
विश्वविद्यालय के सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से सभी महाविद्यालयों के परीक्षाओं की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा के मानकों का उल्लंघन करने पर अब तक 12 महाविद्यालयों की नोटिस जारी की गई है। वहीं एक केंद्र की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े कदम उठाते हुए देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें