फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : विषम सेमेस्टर परीक्षा पैटर्न पर आज फैसला संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध करीब 350 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा किस पैटर्न पर होगी, इस पर मंगलवार, छह अक्तूबर को फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक पूर्वांह्न 11 बजे प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में होगी। परीक्षा पैटर्न को लेकर पिछले कुछ समय से असमंजस बना हुआ है। तत्कालीन कुलपति ने अगस्त माह के अंत में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय कराने का आदेश जारी किया था। कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विषम सेमेस्टर के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के पैटर्न पर अभी अंतिम निर्णय नहीं होने की बात कही गई थी। मंगलवार की बैठक से विद्यार्थियों को स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। परीक्षा समिति के सदस्यों को भेजे गए पत्र में बैठक का एजेंडा नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें