फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में मारपीट मामला: 18 छात्र निष्कासित, छह बाहरियों पर लगा प्रतिबंध

Sat, 29 Jul 2023 10:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि नियंता एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण की संस्तुति पर बवाल में चिह्नित सभी छात्रों के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। निष्कासित छात्र विवि परिसर तथा छात्रावास में प्रवेश नहीं ले सकते।
विज्ञापन
DDU - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीती 21 जुलाई को कुलपति कार्यालय के बाहर उपद्रव एवं मारपीट करने वाले 18 चिह्नित छात्रों को विवि प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है। साथ ही छह बाहरी व्यक्तियों पर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। वहीं, गोविवि प्रशासन ने अराजकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुद्धा छात्रावास में एबीवीपी के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष समेत तीन छात्रों के कमरे भी सील कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि नियंता एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण की संस्तुति पर बवाल में चिह्नित सभी छात्रों के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। निष्कासित छात्र विवि परिसर तथा छात्रावास में प्रवेश नहीं ले सकते। साथ ही वे किसी परीक्षा में भी भाग नहीं ले सकते।

इसे भी पढ़ें: दिन भर धूप ने तपाया, आधी रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश; शहर में जलजमाव
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इनको किया गया निष्कासित

सूरज कुमार चंचल, चंद्रपाल सिंह यादव, अर्पित कसौधन, प्रिंस तिवारी, संजीव त्रिपाठी, शक्ति सिंह, प्रतीक रंजन सिंह, पीयूष कुमार, विपिन जायसवाल, सौरभ कुमार गौड़, ऋषभ सिंह, शिवम पांडेय, शुभम गोविंद राव, श्रवण कुमार मिश्रा (शुभम मिश्रा), प्रभात राय, अनुराग मिश्र, दीपक कुमार, अभिजीत शर्मा।

इन बाहरियों पर लगा है परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध
आलोक गुप्ता, अंकित मिश्रा, अभिनव सिंह, ओंकार मिश्र, मयंक कुमार राय, पीयूष सिंह।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें