फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : शोध प्रवेश के लिए अब 25 तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 16 Sep 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी।
विज्ञापन

सीटों की स्थिति में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों की ओर से तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह ने अभ्यर्थी हित में अंतिम तिथि बढ़ाने की अनुमति दी है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शोध प्रवेश के लिए इस सत्र में कुल 868 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें नियमित पूर्णकालिक, स्ववित्तपोषित पूर्णकालिक और पार्ट टाइम मोड की सीटें शामिल हैं। सीटों का विषयवार विवरण प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के अनुसार अभ्यर्थी 16 सितंबर से विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश नियम, पात्रता, शुल्क और अन्य आवश्यक जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें