गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत शनिवार को बीए, बीएससी बॉयो, बीएससी गणित और बीकॉम की काउंसिलिंग दीक्षा भवन में होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 अगस्त को होने वाले प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है। साथ ही कट ऑफ को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर
- 10:00 से 02:00 तक - प्रथम सूची- अन्य पिछड़ा वर्ग - 106 अंक
- 02:00 से 05:00 तक - प्रथम सूची- अनुसूचित जनजाति - 84 अंक
बीए प्रथम वर्ष
- 10:00 से 01:00 तक- मुख्य सूची - सभी संवर्ग - 88 अंक तक
- 01:00 से 4:00 तक - सभी संवर्ग- मुख्य सूची 86 अंक तक और पूर्वाह्न के छूटे हुए अभ्यर्थी
- 10:00 से 01:00 तक - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - मुख्य सूची - समस्त
- 10:00 से 01:00 तक- समान्य संवर्ग- मुख्य सूची- समस्त