फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने मांगी डीडीयू से स्मार्टफोन वाले छात्रों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने मांगी डीडीयू से स्मार्टफोन वाले छात्रों की जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना महामारी के बीच शासन स्मार्टफोन वाले छात्रों की तलाश में जुट गया है। इसे लेकर शासन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। इसमें यह सूचना देनी है कि विश्वविद्यालय के साथ ही महाविद्यालयों के कितने छात्र स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन शिक्षण व छात्रों के प्रवेश से जुड़े तीन और सवाल भी पूछे गए हैं। शासन ने इन सूचनाओं का जवाब दो दिनों के अंदर मांगा है।
कोरोना महामारी के बीच शिक्षण पद्धतियों में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें ऑनलाइन शिक्षा सबसे प्राथमिकता में रही है। विश्वविद्यालय व महाविद्यालय ऑनलाइन शिक्षा देने का दावा भी कर रहे हैं। इसे लेकर शासन ने विश्वविद्यालय से यह जानकारी मांगी है कि कितने छात्र स्मार्टफोन से ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े हैं। कितने छात्रों के पास स्मार्ट फोन हैं? शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.ओमप्रकाश ने इसे लेकर महाविद्यालयों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या पूछी है। यह भी जानकारी मांगी है कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में कितने छात्रों के पास स्मार्टफोन है। कितने कोर्स ऑनलाइन पढ़ाए जा चुके हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय को भी देनी है।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक कि करीब 20 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से कितने छात्रों के पास स्मार्टफोन है,इसका डाटा विश्वविद्यालय प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। उन्हीं बिंदुओं पर महाविद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों से भी जानकारी मांगी गई है। जो जानकारी मिलेगी, उसे शासन को भेज दिया जाएगा।
-डॉ. ओम प्रकाश, कुलसचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें