फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी मिले तो नपेंगे वार्डन, शौचालय निर्माण की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी मिले तो नपेंगे वार्डन, शौचालय निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने मंगलवार को छात्रावासों का निरीक्षण किया। कुलपति बदहाली देख भड़क उठे। कहा कि ऐसे माहौल में विद्यार्थी कैसे रहेगा? उन्होंने रूसा द्वारा बनवाए गए नए शौचालायों की जांच के आदेश दिए। साथ ही वार्डन को चेताया कि यदि बाहरी व्यक्ति रहते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुलपति सबसे पहले नाथ चंद्रावत छात्रावास पहुंचे। दोनों मंजिलों पर जाकर शौचालय, बिजली, पानी आपूर्ति और सफाई नए शौचालयों को देखा। इसके बाद विवेकानंद, बुद्धा और फिर अंत में कबीर छात्रावास का निरीक्षण किया। शौचालय, बाथरूम की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। कुलपति ने कहा कि छात्रावासों में रूसा के द्वारा बनाए गए नए शौचालयों की शीघ्र जांच कराई जाएगी। सभी छात्रावासों का पुन: आवंटन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिन छात्रावासों में अवैध लोग रहते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ तो एफआईआर होगी ही, वार्डन पर गंभीर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही सभी मेस को व्यवस्थित करके प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बुद्धा छात्रावास में गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय अभियंता श्रवण कुमार को निर्देशित किया कि छोटे कार्यों को दो दिन में ठीक कराएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह, नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय, सभी छात्रावासों के वार्डन तथा अधीक्षक, मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, दीपेंद्र मोहन सिंह, कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, वित्त अधिकारी धर्मेंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अभियंता श्रवण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समिति बनाकर सुविधाएं बेहतर करें
कुलपति ने कहा कि छात्रावास को बेहतर बनाने के लिए एक समिति बनाएं। जिसमें अधिष्ठाता छात्र कल्याण, विश्वविद्यालय नियंता, वार्डन, छात्रावास अधीक्षक, विश्वविद्यालय अभियंता तथा छात्रावास कार्यालय अधीक्षक को शामिल किया जाए। सभी छात्रावासों की मरम्मत, स्वच्छता तथा विद्यार्थियों की सामान्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें