फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई कनेक्टिविटी: गोरखपुर से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए 27 अक्तूबर से सीधी उड़ान, इंडिगो शुरू करेगी सेवा

Fri, 23 Oct 2026 07:10 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

इंडिगो की बंगलूरू से गोरखपुर आने वाली उड़ान और गोरखपुर से कोलकाता के लिए प्रस्थान करने वाली उड़ान का संचालन एक मार्च 2027 से निर्धारित है। ऐसे में शीतकालीन कार्यक्रम की शुरुआत में कोलकाता के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं रहेगी।
 
विज्ञापन
गोरखपुर से नोएडा के लिए सीधी उड़ान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से नोएडा के जेवर स्थित एयरपोर्ट के लिए 27 अक्तूबर से सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो की ओर से इस रूट पर विमान का संचालन किया जाएगा। इससे गोरखपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सीधी हवाई सुविधा मिलेगी। हालांकि, कोलकाता के लिए फिलहाल सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम 2026-27 को मंजूरी दे दी है। यह कार्यक्रम 25 अक्तूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, गोरखपुर से दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद और नवी मुंबई समेत प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें निर्धारित की गई हैं। इन सेवाओं का संचालन इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट की ओर से किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान दोपहर 2:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगा और यहां से 2:30 बजे वापस उड़ान भरेगा।

इस सेवा के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। वहीं, इंडिगो की बंगलूरू से गोरखपुर आने वाली उड़ान और गोरखपुर से कोलकाता के लिए प्रस्थान करने वाली उड़ान का संचालन एक मार्च 2027 से निर्धारित है। ऐसे में शीतकालीन कार्यक्रम की शुरुआत में कोलकाता के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं रहेगी।
विज्ञापन


दो उड़ानों की मंजूरी का इंतजार
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार के मुताबिक, स्पाइसजेट की दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली और अकासा एयर की मुंबई-गोरखपुर-मुंबई उड़ान सेवाओं का संचालन भी संभावित है। इन सेवाओं के लिए अभी अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की उपलब्धता और समय की पुष्टि अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें