फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर को कल मिलेगी प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय की सौगात, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

Wed, 18 Nov 2026 07:23 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

वानिकी विश्वविद्यालय में एक प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, बहुउद्देशीय सभागार, 895 विद्यार्थियों हेतु छात्रावास, 401 आवासीय यूनिट, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, अतिथि गृह एवं अन्य आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रदेश के पहले और देश के दूसरे 'वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय' (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की सौगात देंगे। वह कैंपियरगंज तहसील के भारीवैसी में करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 491 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस नई उपलब्धि के बाद जिले में दो विशिष्ट (यूनिक) विश्वविद्यालयों सहित कुल पांच विश्वविद्यालय संचालित होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

चिह्नित की गई है 50 हेक्टेयर भूमि

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कैंपियरगंज के भारीवैसी क्षेत्र में प्रस्तावित वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अत्यंत भव्य और आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाएगा। परियोजना के लिए 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर विश्वविद्यालय बनाने में 491 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य वानिकी, कृषि वानिकी, उद्यानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह संस्थान न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत के विद्यार्थियों के लिए वन विज्ञान और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के नए द्वार खोलेगा। 

प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह के मुताबिक गोरखपुर में स्थापित होने वाले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी) और पीएचडी के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाना भी प्रस्तावित है।

ये सुविधाएं होंगी

वानिकी विश्वविद्यालय में एक प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, बहुउद्देशीय सभागार, 895 विद्यार्थियों हेतु छात्रावास, 401 आवासीय यूनिट, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, अतिथि गृह एवं अन्य आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुल 792 करोड़ की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 792 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 55 विकास परियोजनाओं शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह 491 करोड़ की फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी सहित 621.05 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही उनके हाथों 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें