फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर के इन तीन मोहल्लों को किया गया सील, जानिए अब क्या है नया नियम

Sun, 17 May 2020 07:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • झरना टोला, रजही कैंप भी सील, सभी पास निरस्त
  • कोरोना संक्रमित मिलने से घोषित हुआ हॉटस्पॉट, कमिश्नर डीआईजी ने किया निरीक्षण
  • दोनों मोहल्लों के तीन किमी के दायरे में छूट वाली कोई दुकान नहीं खुलेगी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मोहल्ला झरना टोला का निरीक्षण करते कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईडी राजेश डी मोडक व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के रसूलपुर के बाद शनिवार की सुबह झरना टोला और रजही कैंप के तीन किलोमीटर का दायरा भी सील कर दिया गया। इन दोनों मोहल्लों से भी एक-एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात इन दोनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन को इसकी जानकारी हो सकी। दोनों ही मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के साथ ही आस-पास के सभी घरों के लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराने के साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ चल रही है।

उधर कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीआईजी राजेश डी मोदक ने भी शनिवार को दोनों इलाकों का निरीक्षण कर बचाव कार्य का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने रसूलपुर के साथ ही इन दोनों इलाकों के लोगों के जारी हुए पास निरस्त कर दिए हैं। साथ ही छूट के बाद वहां खुल रहीं सभी दुकानें भी बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन


 

ऑनलाइन होगी सामानों की डिलीवरी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि सिर्फ पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं से जुड़े लोग ही सील किए गए क्षेत्र में दाखिल हो सकेंगे। क्षेत्र के लोगों को होम डिलीवरी के जरिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

बता दें कि अभी तक गोरखपुर जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ये है सामान पहुंचाने वालों का नाम व नंबर




















 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें