फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, दिन भर झुलसाती रही गर्म हवाएं, अभी दो दिन नहीं है राहत के आसार

Tue, 26 May 2020 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सोमवार को पारा पहुंचा 42.4 डिग्री तक
  • हीट इंडेक्स की वजह से हुआ 47 डिग्री गर्मी का एहसास
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सोमवार को पारा 42.4 डिग्री तक जा पहुंचा। इसके साथ ही वातावरण में करीब 74 प्रतिशत नमी रहने की वजह से 47 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। पूरे दिन गर्म पछुवा हवा झुलसाती रही। आने वाले दो तीन दिन इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


सीजन में पहली बार सोमवार को पारा 40 डिग्री पार पहुंचा। दरअसल अब ऊपरी वायुमंडल में भी पछुवा हवा चल रही है। ऐसे में हवा में नमी कम होती जा रही है। ऊपरी और नीचे के वायुमंडल में पछुवा हवा चलने की वजह से अब गर्मी शुष्क होने लगी है।

भले ही वैज्ञानिक परिभाषाओं के अनुसार इसे लू नहीं कहा जा सकता, लेकिन गर्म पछुवा हवाएं पूरे दिन झुलसाती रही। इस गर्मी की वजह से लोगों को न घर में चैन मिल रहा है और न बाहर। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो तीन दिन इस गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। अभी पारा और चढ़ेगा। 28 मई से मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

रात में बिजली गुल तो अफसर भी नहीं उठाते फोन

फर्टिलाइजर ट्रांसमिशन उपकेंद्र में तकनीकी खामी की वजह से रविवार रात 9 बजे से रात 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति गुल रही। इससे गोरखनाथ के अलावा सूरजकुंड इलाके में भी आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली निगम के अफसरों और कर्मचारियों के मोबाइल पर कॉल करते रहे, मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला।

सूर्य विहार कॉलोनी, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, राजेंद्र नगर, बरगदवा समेत कई इलाके पूरी तरह प्रभावित हो गए। गर्मी से परेशान लोग छतों पर आधी रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात 1.30 बजे के आस पास आपूर्ति शुरू की गई। तब जाकर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

इसके अलावा पादरी बाजार स्थित इंद्रप्रस्थपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह 4 बजे फाल्ट की वजह से 11 केवी का तार टूट कर सड़क पर गिर गया। सुबह कॉलोनी में टहलने वाले लोगों ने इसकी जानकारी फोेन पर बिजली निगम के अधिकारियों की दी। इसके बाद सुबह 6 बजे आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

शहर के इन इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

महानगर के इंडस्ट्रियल इस्टेट उपकेंद्र से संचालित गोरखनाथ पश्चिमी, पूर्वी, राजेंद्रनगर, नथमलपुर और राजेंद्र नगर उपकेंद्र से संचालित राजेंद्र नगर दो फीडर से जुड़े मोहल्लों में मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली कटी रहेगी। ये जानकारी माध्यमिक खंड के अधिशासी अभियंता एमके गौड़ ने दी। बताया कि इन फीडर से जुड़े इलाकों में पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें