फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'वो काफी तनाव से गुजर रही थी...उसने मुझसे भी छिपाई ये बात', सहेली ने खोला बड़ा राज; बताती तो आज जिंदा होती

Tue, 19 Aug 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गोला क्षेत्र के युवती की खुदकुशी के मामले में नई जानकारी सामने आई है। गांव की ही सहेली ने युवती के कहने पर जालसाजों को 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन
gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोला क्षेत्र की युवती की खुदकुशी के मामले में नई जानकारी सामने आई है। गांव की ही सहेली ने युवती के कहने पर जालसाजों को 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। युवती ने सहेली से एक युवक से दोस्ती और उससे शादी की इच्छा वाली बात तो साझा की थी लेकिन ब्लैकमेलिंग वाली बात छिपाए रखी। 
विज्ञापन


युवती के अंतिम कुछ दिन काफी तनाव में गुजरे थे। युवती की सहेली ने बताया कि वह उसे पिछले आठ वर्षों से जानती थी। दोनों बचपन में साथ स्कूल जाते थे। बीच में उनका साथ छूट गया था। युवती की सहेली अब सिलाई का काम करती है। 

उसने बताया कि युवती कुछ दिनों से काफी तनाव में थी। एक दिन घर के पास मिली तो उससे पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और चली गई। इसके बाद वह एक दिन घबराए हुए उसके पास आई। उसने कहा कि एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई है।
विज्ञापन


वह उससे शादी करना चाहती है। वह युवक किसी बड़ी परेशानी में है। उसे रुपये की जरूरत है। उसने सहेली से 25 हजार रुपये मांगे। सहेली ने तुरंत तो रुपये देने से मना कर दिया लेकिन नौ अगस्त को वह तैयार हो गई। 

युवती ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा। इस पर उसने पहले एक हजार और फिर 24 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सहेली ने बताया कि उसने दिए नंबर पर कॉल कर कंफर्म भी किया कि पेमेंट पहुंच गया है। सहेली का कहना है कि जालसाजों से शादी की बात उसे झांसे में लिया, अफसोस इस बात का है कि इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई।
 

मुझसे भी छिपाई वरना आज जिंदा होती
युवती की सहेली ने बताया कि शादी की बात भी उसे एक हफ्ते पहले पता चली थी। ब्लैकमेलिंग के बारे में उसने कुछ नहीं बताया था। रुपये देने के बाद उसने पूछने के लिए काफी दबाव बनाया तब जाकर युवती ने बताया कि इस लड़के से उसकी शादी होने वाली है।

12 अगस्त को युवती की मां ने सहेली से 500 रुपये मांगे थे लेकिन उसने देने से मना कर दिया। हालांकि, उसने 25 हजार रुपये ट्रांसफर करने वाली बात नहीं बताई। सहेली ने बताया कि यदि उसने एक बार भी अपनी समस्या बताई होती तो शायद वह आज जिंदा होती। 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान
गोरखपुर के गोला थाना इलाके के एक गांव की 27 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, साइबर ठग अश्लील वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांग कर रहे थे। युवती ने कुछ रुपये दिए भी थे। जब उसने रुपये देने बंद कर दिए तो आरोपियों ने फिर से धमकाना शुरू कर दिया। तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

अम्मा! मुझे माफ करना...मेरे नसीब में यही लिखा था
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र की युवती ने खुदकुशी से पहले मां के नाम एक वीडियो संदेश छोड़ा है। इस संदेश में उसने अपने साथ ही आपबीती का जिक्र तो किया ही है अपनी बेबसी भी बयां की है। वीडियो में युवती कहती दिख रही है-अम्मा! इन्होंने वीडियो बनाकर मुझे बहुत परेशान किया। 

मुझे न चाहते हुए भी ये सब करना पड़ रहा है। अम्मा! तुम अच्छे से रहना। आपको इस बारे में नहीं बताया क्योंकि आप भी परेशान हो जातीं। मुझे माफ कर देना। आगे उसने में वीडियो में कहा-वीडियो वायरल की धमकी देने वाले दो लोगों ने मिलकर जीना मुश्किल कर दिया। मेरे नसीब में यही लिखा था। 

 

अम्मा! मैं बुरी तरह फंस गई हूं, अब इससे छुटकारा पाना चाहती हूं। इस मैसेज को भेजने के बाद ही युवती ने घर के एक कमरे में छत पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को युवती के मोबाइल फोन से कुछ वीडियो मैसेज और भी मिले हैं। 

 

इसमें वह जालसाजों के सामने गिड़गिड़ा रही है। फिर भी जालसाज उसे कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। ब्लैकमेल कर रुपये की डिमांड भी कर रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग व्यक्ति युवती से बात करते दिख रहे हैं।

 
विज्ञापन

वे युवती को रुपये के इंतजाम करने के आधे घंटे का समय देने की बात कह रहे हैं। जबकि युवती गिड़गिड़ाते हुए और समय मांग रही है। जालसाज उसे और समय न देकर आधे घंटे में ही रुपये भेजने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें