फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवधनी हत्याकांड: एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू- जानिए क्या थे आरोप

Thu, 05 Dec 2024 01:20 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रअसल, गीडा इलाके के अमटौरा गांव में मंगलवार को साइकिल हटाने को लेकर विवाद में पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने शिवधनी निषाद (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद घर के बाहर लगे छप्पर में आग लगाकर मनबढ़ फरार हो गए। इस घटना में लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने एक दरोगा व दो आरक्षी के निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा थाना क्षेत्र के अमटाैरा गांव में शिवधनी हत्याकांड मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने लापरवाही बरतने पर गीडा थाने में तैनात दरोगा अजय राज यादव, आरक्षी जितेंद्र यादव और आशीष वर्मा को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें को पहले दिन विवाद के बाद अगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती तो ये घटना नहीं हो पाती। इसी की आशंका को देखते हुए इस कार्रवाई को जोड़कर माना जा रहा है।

दरअसल, गीडा इलाके के अमटौरा गांव में मंगलवार को साइकिल हटाने को लेकर विवाद में पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने शिवधनी निषाद (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद घर के बाहर लगे छप्पर में आग लगाकर मनबढ़ फरार हो गए। गोलीबारी में शिवधनी के साथ ही उसकी पत्नी हेमलता के बाएं हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद दंपती को पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवधनी को मृत घोषित कर दिया। घटना वाले दिन पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पांचवे आरोपी को पुलिस ने अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेद दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें